



चिरगांव- झांसी जनपद के चिरगांव ब्लॉक में आज अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशवाहा राकेश महतो के नेतृत्व में एवं प्रदेश अध्यक्ष नीरज कुशवाहा के दिशा निर्देशन में मंडल अध्यक्ष झांसी विजय कुशवाहा एवं जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुशवाहा के तत्वधान में चिरगांव कस्बे के भरत लाल सरकार मंदिर के प्रांगण में ब्लॉक एवं नगर स्तर की बैठक बुलाई गई जिसमें अतिथियों द्वारा महात्मा ज्योतिराव फुले एवं समाज के महापुरुषों की प्रतिमा पर पुष्प एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुशवाहा महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत सिंह कुशवाहा एवं विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष विजय कुशवाहा झांसी जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुशवाहा महिला जिला अध्यक्ष झांसी हेमलता कुशवाहा के साथ अनेक पदाधिकारी सम्मिलित रूप से रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चिरगांव कुशवाहा समाज संरक्षक सीताराम कुशवाहा उर्फ लल्ला ने की।
कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा नवनिर्वाचित चिरगांव ब्लॉक के सिमथरी से प्रकाश, चिरगांव देहात रिंकू कुशवाहा एवं मोड़ खुर्द सोनू कुशवाहा ग्राम प्रधानों एवं नगर पार्षदों का माला व बैच लगाकर सम्मान किया गया।कार्यक्रम में चिरगांव नगर अध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह व माया कुशवाहा को निर्विरोध नगर अध्यक्ष चिरगांव एवं कन्हैया लाल कुशवाहा को भरत मंदिर का खजांची घोषित किया गया एवं वहीं नवयुवक सोसायटी से प्रमुख राजाराम कुशवाहा, महेश उर्फ (बालू) कुशवाहा, वीरेंद्र उर्फ (बीरु) कुशवाहा द्वारा नगर कार्य देखते हुए 14100 रुपए का अंशदान समाज चिरगांव को योगदान दिया गया। तथा वही ब्लॉक अध्यक्ष पद पर पांच आवेदन आए जिनका सर्व समति चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से नियुक्त किया गया।वही जिला स्तर पर जिला सह मीडिया प्रभारी बृजेंद्र कुशवाहा लुधियाई को, जिला संगठन मंत्री अर्जुन कुशवाहा जिला कोषाध्यक्ष संदीप कुशवाहा,जिला युवा जिलाध्यक्ष अमृत कुशवाहा को नियुक्ति पत्र देकर नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक पदाधिकारीयों के चुनाव प्रभारी के रूप में कुशवाहा समाज संरक्षक जगदीश नेता चिरगांव जितेंद्र ब्लॉक अध्यक्ष बड़ागांव राजेंद्र खिल्लाबाडी जिला मीडिया प्रभारी कमलेश,जिला सह मीडिया प्रभारी बृजेंद्र कुशवाहा लुधियाई रहे। इस मौके पर मारकंडेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष वीरू कुशवाहा झांसी,जिला उपाध्यक्ष ध्रुव कुशवाहा बघैरा,शोभा कुशवाहा झांसी सीमा कुशवाहा झांसी,जिला सचिव राजेंद्र कुशवाहा खिल्लाबाडी,पर्वत कुशवाहा पूर्व नगर अध्यक्ष चिरगांव कालका कुशवाहा चिरगांव देहात प्रधान रिंकू कुशवाहा सिमथरी प्रधान प्रकाश कुशवाहा मोड़ खुर्द प्रधान सोनू कुशवाहा संतोष कुशवाहा विजय पार्षद मनोज पार्षद अशोक कविराज रामनरेश बघैरा विजय नाद पवन कुशवाहा आनंद कुशवाहा राजेंद्र उर्फ बल्लू मुकेश कुशवाहा आचार्य जी जगदीश सिमथरी विजय छिरौना भरत छिरौना राकेश पूर्व नगर अध्यक्ष जुगल किशोर चिरगांव बच्चू लाल आदि लोग मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन अर्जुन एवं बृजेंद्र कुशवाहा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सीताराम कुशवाहा ने सभी का आभार व्यक्त किया।