March 30, 2023 4:13 AM

English English Hindi Hindi Marathi Marathi
March 30, 2023 4:13 am
English English Hindi Hindi Marathi Marathi

अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा द्वारा नगर के पदाधिकारियों का चयन किया गया और समाज के प्रति जागरूक होने के बारे में बताया।

 

बरुआसागर में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश महतो एवं प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर नीरज कुशवाहा के दिशा निर्देशन में नगर के पार्वती मंडपम विवाह घर में नगर कार्यकारिणी के गठन एवं जिला कार्यकारिणी की समीक्षा बैठक संपन्न हुई, जिसमें अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम भगवान गौतम बुद्ध एवं महात्मा ज्योतिराव फूले के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विकास कुशवाहा, विशिष्ट अतिथि विजय सिंह कुशवाहा मंडल अध्यक्ष कुशवाहा महासभा, श्रीमती हेमलता जिला अध्यक्ष महिला सभा, चुनाव प्रभारी संतोष कुशवाहा एवं मनीराम कुशवाहा पूर्व पार्षद नगर निगम झांसी, हरि कृष्ण कुशवाहा नगर अध्यक्ष बड़ागांव एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता पुष्पेंद्र सिंह कुशवाहा जिला अध्यक्ष द्वारा संपन्न हुई। कार्यक्रम में अनंतराम कुशवाहा को निर्विरोध नगर अध्यक्ष बरुआसागर, प्रदीप कुशवाहा महामंत्री, गोविंद कुशवाहा कोषाध्यक्ष, हर्ष कुशवाहा उपाध्यक्ष, विजय एवं महेंद्र कुशवाहा नगर संगठन मंत्री मनोनीत किया गया। संरक्षक मंडल में बालकिशन कुशवाहा, ओमी कुशवाहा अध्यक्ष प्रतिनिधि नगर पालिका, डॉ मनोज कुमार कुशवाहा पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत झांसी के साथ ज्ञानेश कुशवाहा एवं सुनील कुशवाहा जिला संगठन मंत्री, आनंद कुशवाहा. जगत सिंह कुशवाहा, रघुवर कुशवाहा कमलेश कुशवाहा को जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं नीरज कुशवाहा को बबीना विधानसभा मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया।

वक्ताओं में विजय कुमार कुशवाहा मंडल अध्यक्ष झांसी और ओमी कुशवाहा अध्यक्ष प्रतिनिधि नगर पालिका बरुआसागर ने समाज की हर संभव मदद सेवा करने की बात कहीं।वहीं बड़ागांव नगर अध्यक्ष हरिकृष्ण कुशवाहा ने संगठन की मजबूती एवं संगठन के विस्तार पर बल दिया, युवाओं से ज्यादा से ज्यादा समाजिक कार्यों में भागीदारी करने का संकल्प दिलाया! इस मौके पर श्रीमती हेमलता कुशवाहा (जिला अध्यक्ष महिला महासभा), श्रीमती शोभा कुशवाहा एवं श्रीमती सीमा कुशवाहा, ललित कुशवाहा पूर्व महामंत्री छात्र संघ बीकेडी झांसी

व अन्य पदाधिकारियों द्वारा डॉ मुकेश कुशवाहा, काशीराम कुशवाहा पार्षद, मोहन माते, बृजलाल कुशवाहा, सम्राट हरिमोहन कुशवाहा, इंजीनियर यशवंत कुशवाहा, शैलेंद्र कुशवाहा, नीरज कुशवाहा आदि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ मनोज कुमार कुशवाहा द्वारा आये हुए अतिथियों और नगरवासियों का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer
[adsforwp id="47"]