March 30, 2023 4:32 AM

English English Hindi Hindi Marathi Marathi
March 30, 2023 4:32 am
English English Hindi Hindi Marathi Marathi

कांग्रेस ने निकाली आजादी की गौरव यात्रा ……

झांसी ! उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर भारत छोडो़ आन्दोलन की वर्षगांठ पर गांधी उधान कचहरी चौराहा से कांग्रेस ने आजादी की गौरव यात्रा निकाली। पहले दिन पदयात्रा गांधी उधान से प्रारम्भ हुई औरअम्बेडकर चौराहा, शहीद पार्क झोकनबाग, गोविन्द चौराहा, अन्दर सैंयर गेट होते हुए वीर गुलाम गौस खां पार्क मिनर्वा चौराहा पर सम्पन्न हुई।

पदयात्रा का शुभारंभ पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर्य किया। यात्रा के दौरान डा. अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर पूर्व शहर अध्यक्ष नरेश चंद बिलहाटिया ने, शहीद पार्क में स्वामी बृह्मानन्द जी की प्रतिमा पर प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया एवं वीर गुलाम गौस खां की प्रतिमा पर समन्वयक रघुराज शर्मा ने माल्यार्पण किया। यात्रा का अन्दर सैंयर गेट में राजीव गांधी पंचायती राजीव प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष मनोज तिवारी के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया।

 

इस मौके पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि पदयात्रा का उद्देश्य भाजपा द्वारा फैलाई जा रही नफरत की राजनीति को रोकना हैं।उन्होनें कहा कि देश अपनी आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मना रहा हैं।आधुनिक भारत की पृष्ठभूमि में स्वतंत्रता के लिए लम्बा संघर्ष, गांधी जी की ग्राम स्वराज की परिकल्पना और नेहरु जी की आधुनिक दृष्टि थी भारत के इस विचार में देश की बहु संस्कृति और सर्व समावेशी मिट्टी की महक हैं।

कार्यवाहक शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि जो लोग आजादी की लड़ाई मे अंग्रेजों से माफी मांग रहे थे वही लोग आज देश में नफरत और घृणा फैलाने का कार्य कर रहे है।जबकि भारत देश सबका हैं और तिरंगा हमारी आन, बान और शान हैं।

प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य शहीदों के सर्वोच्च बलिदान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करना हैं।

 

 

पदयात्रा में देवी सिंह कुशवाहा, नरेश चंद बिलहाटिया,इदरीश खान,बलवान सिंह यादव, नीता अग्रवाल, रघुराज शर्मा,अनिल झा ,विवेक बाजपेयी, चौधरी माबूद, डा. विजय भारद्वाज, युथुप जैन, भरत राय, , राजकुमार फौजी, पंकज मिश्र,अनिल रिछारिया,विनय उपाध्याय, हरवंश लाल, युवराज सिंह यादव, शरीक अहमद मुन्ना,राजपाल सिंह बुन्देला, शाहरुख मंसूरी,शेखर नलवंशी, राजकुमार सेन,मुलायम सिंह श्रीवास,गौरव त्रिपाठी, राहुल यादव, रशीद मंसूरी, शाहनवाज हुसैन, सुजान सिंह बुन्देला, आरिफ सलीम,शैलेष चतुर्वेदी, मंसूर अली, गौरव कंचन, आदि मौजूद रहें।

पदयात्रा का संचालन एच पी पटेल ने किया और अंत में समन्वयक अमीर चंद आर्य ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer
[adsforwp id="47"]