



झांसी। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर चलाए जा रहे आज़ादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा लहराने के निर्देश पर आम जन को तिरंगा लहराने के लिए थाना सीपरी बाजार ने तिरंगा यात्रा सीपरी बाजार क्षेत्र में निकाली।
थाना सीपरी बाजार थानाध्यक्ष देवेश शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस कर्मचारियों ने सीपरी बाजार की भिन्न मार्गो निकाली गयी. जगह जगह व्यापारियों ने तिरंगा यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। पुलिस की तिरंगा यात्रा देखने के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा। पुलिस कर्मचारियों सहित अन्य गणमान्य व समाजसेवी नागरिक हाथो में तिरंगा लेकर चल रहे थे। इस अवसर पर व्यापारी नेता पंकज शुक्ला, उदय सोनी, संतोष साहू व पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।