March 30, 2023 5:07 AM

English English Hindi Hindi Marathi Marathi
March 30, 2023 5:07 am
English English Hindi Hindi Marathi Marathi

आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण समारोह हुआ संपन्न

 

झाँसी। आम आदमी पार्टी की एक बैठक सीपरी बाजार स्थित अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष चौधरी परवेज के आवासीय कार्यालय पर संपन्न हुई, इस बैठक में 14 अगस्त को प्रस्तावित तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए झांसी से जाने वाले पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की सूची बनाई गई तथा तिरंगा यात्रा में झांसी से प्रतिभाग करने हेतु तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

 

बैठक में बबीना विधानसभा के ग्राम सैंयर निवासी समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला सचिव सतेंद्र यादव व लोकेंद्र यादव ने अपने समर्थकों सहित आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की ।

 

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अरशद खान, जिलामहासाचिव पुत्तू सिंह कुशवाहा, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ चौधरी परवेज, जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सीमा कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष तुलसीदास कुशवाहा, कार्यकारी महानगर अध्यक्ष गयादीन कुशवाहा, जिला कार्यकारिणी सदस्य सूरज वर्मा, राजीव श्रीवास्तव , चौधरी जुबिन आदि उपस्थित रहे।

 

संचालन पुत्तू सिंह कुशवाहा ने किया तथा आभार चौधरी परवेज ने व्यक्त किया।

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer
[adsforwp id="47"]