March 30, 2023 4:07 AM

English English Hindi Hindi Marathi Marathi
March 30, 2023 4:07 am
English English Hindi Hindi Marathi Marathi

“आज का पौधारोपण अगली पीढ़ी के लिए तोहफा”प्रगति विचार धारा की पहल पर विलुप्त हो रहे पोधो को लगाया गया।

 

लखनऊ।प्रगति विचारधारा फाउंडेशन के द्रारा चलाई जा रही पहल हर शुभ दिन एक पौधा लगाए अभियान के तहत बादशाह पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जलदूत नन्द किशोर वर्मा , जय शंकर झा शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष नेहा खरे ने की।

महानगर के खान मार्केट स्थित बादशाह पार्क में समीक्षा अधिकारी उत्तर प्रदेश सचिवालय नीरज खरे के जन्म दिन पर यह आयोजन किया गया उन्होंने बडी सादगी के साथ इस जन्म दिन को पौधा रोपण करके मनाया दौरान विभिन्न प्रकार के छायादार फलदार पौधे जैसे जामुन, आंवला, अमरूद, शीशम एवं केशिया गलुका कैथ, इमली ,जामुन आदि के पौधे लगाए। पौधारोपण के बाद सभी सदस्यों ने उनकी देखभाल करने की शपथ ली और कहा कि वे भविष्य में भी समय-समय पर पौधारोपण करते रहेंगे।

नन्द किशोर वर्मा जलदूत सहित उपस्थित लोगो ने अपने-अपने नाम से पौधारोपण किया और उनकी देखभाल करने का प्रण लिया। जलदूत ने कहा कि पौधारोपण करना बहुत जरूरी है। वही विशिष्ट आथिति जय शंकर झा अनु सचिव उत्तर प्रदेश ने कहा कि जिस तरह हम हवन में आहुति डालते हैं पौधारोपण करना भी उसी के समान है। पर्यावरण को सुरक्षित रखा हम सबकी जिम्मेदारी है, इसलिए हम सभी को पौधारोपण करना चाहिए।

इस मौके पर संस्था की अध्यक्ष नेहा नीरज खरे ने कहा कि हर व्यक्ति को एक पौधा अपने हर जन्मदिन पर लगाना चाहिए।इससे हमें प्रकृति का आशीर्वाद मिलता है।ओर इनकी पोधो की देखरेख की जानी चाहिए। ताकि वह फल फूलने के बाद वातावरण को शुद्ध कर सके।

नंदकिशोर वर्मा जलदूत, तपस्या उपाध्याय ,रेखा झा ,डिंपल सिंह ,रस्तोगी,नीरज साहू दिव्या शुक्ला, प्रगति शुक्ला ,नीरज खरे , आर्याश खरे आदि रहे।

गुर्जर महेंद्र नागर

प्रधान सम्पादक

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer
[adsforwp id="47"]