



दतिया-दुरसडा थाना क्षेत्र अंतर्गत भांडेर रोड़ सडवारा क्रेशर के पास शनिवार शाम बाइक को पीछे से बाइक सवार को टक्कर मारी, दोनों बाइक सवार उछलकर सड़क पर गिरे, गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक जगदीश पिता राम सिंह दांगी उम्र 60 साल शिक्षक अध्यापक वर्ग 2 शासकीय हाई स्कूल सड़वारा बच्चों को पढ़ा कर अपने घर इमलिया जा रहा था तभी तभी पीछे से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी जिससे शिक्षा गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दूसरा बाइक सवार सुभाष दांगी और माता राम मूर्ति निवासी कामद भी गंभीर घायल हो गई, घटना की जानकारी राहगीरों ने डायल हंड्रेड को सूचना दी वहीं घायलों को डायल हंड्रेड ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, वही जिला अस्पताल डॉक्टरों ने सुभाष पिता राकेश दांगी उम्र 27 वर्ष गंभीर घायल को झांसी के लिए रेफर कर दिया।
गुर्जर महेंद्र नागर
प्रधान सम्पादक