



नगर समथर में स्थित गांधी पार्क में नगर के पत्रकार बंधुओं ने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के झांसी महानगर उपाध्यक्ष राकेश कुशवाहा के प्रथम नगर आगमन एवं ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के मंडल उपाध्यक्ष गुर्जर महेंद्र पाल सिंह नागर को मध्य प्रदेश प्रभारी बनाए जाने पर फूल माला पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर जोरदार स्वागत किया।
मंडल उपाध्यक्ष/मध्य प्रदेश प्रभारी एवं महानगर उपाध्यक्ष ने बताया कि हम पत्रकार साथियों के साथ हर समय कंधे से कंधा मिला कर काम करेंगे। सभी पत्रकार बंधुओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर बृजमोहन नगाइच मोहित कुमार शर्मा तहसील उपाध्यक्ष, शुभम त्रिपाठी नगर अध्यक्ष, श्यामाचरण उपाध्याय, प्रभाकांत मिश्रा, अनुपम श्रीवास्तव, ज्ञानसू उपाध्याय, संजू व्यास, मानवेंद्र सिंह गुर्जर उर्फ ध्रुव जी, मुकेश कुमार ,आशु व्यास, सहित आदि पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट -मानवेन्द्र सिंह (ध्रुवगुर्जर)
गुर्जर महेंद्र नागर
प्रधान सम्पादक