



भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भांडेर क्षेत्र के पूर्व विधायक घनश्याम पिरौनिया ने आज बैरसिया ,भोपाल,मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिन के अवसर पर भाजपा अजा मोर्चा, भोपाल जिला ग्रामीण के बैरसिया विश्राम ग्रह पर बैठक संपन्न हुई । उक्त अवसर पर मोर्चा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक घनश्याम पिरौनिया का स्वागत किया।पूर्व विधायक पिरोनिया ने बस्ती में संपर्क अभियान का शुभारंभ बसई मे किया पूर्व विधायक घनश्याम पिरौनिया ने बेरसिया में आयोजित भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर आयोजित शोभायात्रा में शामिल होकर पूजन कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर भाजपा अजा मोर्चा भोपाल जिला ग्रामीण के जिलाध्यक्ष एडवोकेट किशन लाल अहिरवार,धानुक समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री दिनेश मौर्या ,भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलिप मोर्या सहित अजा मोर्चा एवं समाज के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
गुर्जर महेंद्र नागर
प्रधान सम्पादक