



समथर झांसी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती नगर में विभिन्न जगहों बड़े उत्साह के साथ मनाई गई ।श्री मंत महाराज रणजीत सिंह जूदेव पूर्व गृह राज्य मंत्री द्वारा, पालिका अध्यक्ष जीतेंद्र जी भाई जी, पार्षद गणों एवं नगर पालिका के समस्त स्टाफ द्वारा नगर पालिका पार्क में स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर तिलक लगा कर एवं माल्यार्पण किया गया। भारतीय जनता पार्टी ,भारतीय जनता युवा मोर्चा ,भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, ,एवं नगर के बहुत से संम्भ्रांत लोगों द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी हर्षोल्लास के साथ जयंती मनाई गई । बही नगर में बाल्मीकि मंदिर पर सहित बहुत से लोगों ने अपने आबासों पर जयंती मनाई गई। बक्ताओं द्वारा उनके जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला गया लोगों ने शांति और भाईचारे के साथ रहने वाली बात पर बल दिया।
गुर्जर महेंद्र नागर
प्रधान सम्पादक