March 30, 2023 4:24 AM

English English Hindi Hindi Marathi Marathi
March 30, 2023 4:24 am
English English Hindi Hindi Marathi Marathi

आज से श्रीरामराजा सरकार के मन्दिर खुलने में हुआ समय परिवर्तन।

ओरछा (निवाड़ी) – बुन्देलखण्ड की अयोध्या के नाम से विश्व प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन श्रीरामराजा सरकार की नगरी ओरछा धाम में मन्दिर के पट खुलने के समय में शरद पूर्णिमा के दूसरे दिन सुबह से परिवर्तन कर दिया गया हैं। श्रीरामराजा मन्दिर के प्रधान पुजारी रामाकान्त शरण महाराज ने बताया कि आज 10 अक्टूबर सोमवार से श्रीरामराजा सरकार का दरबार सुबह 9 से 1 तक और शाम 7 बजे से 9:30 बजे तक खुलेंगे। मन्दिर की प्राचीन परम्परानुसार हर वर्ष गर्मी और बारिश के 8 आठ माह फाल्गुन से क्वार महीने की शरद पूर्णिमा तक श्री राम राजा सरकार के दरबार खुलने का समय सुबह 8 बजे बाल भोग आरती तथा दोपहर 12:30 बजे राजभोग आरती के बाद मन्दिर बन्द कर दिया जाता है तथा शाम 8 बजे संध्या आरती व रात्रि 10:30 बजे शयन आरती के बाद मन्दिर बन्द कर दिया जाता हैं। अब कार्तिक माह यानी आज 10 अक्टूबर से दरबार खुलने का समय परिवर्तन होकर सुबह 9 बजे बालभोग आरती के साथ दरबार खुलेगा तथा दोपहर 1 बजे राजभोग आरती के बाद कर दिया जाएगा तथा शाम 7 बजे और 9:30 बजे शयन आरती के बाद मन्दिर बन्द कर दिया जाएगा।

 

 

गुर्जर महेंद्र नागर

प्रधान सम्पादक

9454933320

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer
[adsforwp id="47"]