



झांसी/पूंछ ::स्थानीय पुलिस द्वारा बुधवार को सहारनीय कार्य किया गया। जिसकी सभी लोग प्रशंसा कर रहे हैं ।दोपहर करीब 12:00 बजे थाने में एक बुजुर्ग महिला अपनी फरियाद लेकर पहुंची,थाने में पदस्थ उप निरीक्षक कुलदीप सिंह पवार बैठे हुए थे। बुजुर्ग महिला जिसकी उम्र करीब 70 वर्ष थी। महिला ने बताया कि उसका नाम फूलवती है। उसके पति की मृत्यु कुछ समय पूर्व हो गई थी। वह ग्राम अमरोख में अपने तीन पुत्रों के साथ रहती है। उसके तीनों बेटे प्रतिदिन शराब पीकर परेशान करते हैं। उसने 3 दिन से कुछ नहीं खाया है। वह भूखी है। उप निरीक्षक कुलदीप ने वृद्ध महिला को कुर्सी पर बैठाया और थाना कि मेस से एक थाली में खाना मगाया। प्रेम पूर्वक भरपेट खाना खिला कर, वृद्ध महिला की भूख मिटाई। इसके बाद उप निरीक्षक पुलिस सिपाहियों के साथ पुलिस जीप में महिला को बैठाकर गांव उसके घर ले गए। तीनों पुत्रों एवं उनकी बहूओ को बुलाकर उन्हें समझाया और हिदायत दी, कि अगर माताजी को परेशान किया तो तुम सभी के ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। तीनों लड़कों ने अपनी गलती मानी और अपनी मां को सम्मान पूर्वक घर के अंदर ले गए। दोबारा गलती ना करने की कसम खाई। बुजुर्ग महिला ने सभी पुलिसकर्मियों को खुश होकर आशीर्वाद दिया। पुलिस के द्वारा किए गए सहारनीय कार्य का सभी लोग प्रशंसा कर रहे हैं।
गुर्जर महेंद्र नागर
प्रधान सम्पादक
9454933320