



दतिया।उनाव। मध्य प्रदेश शासन द्वारा फ़ोटो युक्त निर्वाचक नामावली के लिए 9 नवंबर से 8 दिसंबर तक चलाये जा रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के प्रति आम जन को जागरूक करने के लिए कस्वा उनाव में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय कन्या हायरसेकंडरी स्कूल की छात्राओ ने हाथ मे तख्तियां लेकर कस्बे की मुख्य सड़कों पर मतदाता जागरूकता सम्बंधी नारे लगाये। 18 साल पूरी कर चुके युवाओं से मतदाता सूची में अपना नाम बढ़वाने का आव्हान किया।रैली में बूथ लेवल के अधिकारियों, शिक्षक ,शिक्षिकाऐं तथा बड़ी सँख्या में छात्रायें शामिल हुई।। 18 साल की उम्र कर ली पार।
मिला बोट का अब अधिकार।।
लोकतंत्र हमसे,बोट करो गर्व से।आपका मतदान, लोकतंत्र की शान।। जैसे नारे लगाये। उक्त जुलूस रैली दतिया मार्ग,मुख्य बसस्टैंड, भांडेर रोड होते हुए सूर्य मंदिर पर पहुँची।जहाँ स्कूली छात्राओं ने हाथ मे तख्तियां लेकर नव मतदाताओं को अपने नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए प्रेरित किया।रैली में मुख्य रूप से प्रभारी प्राचार्य दीपक शर्मा,बूथ लेवल अधिकारी अजय शर्मा,राजीव गुप्ता, अभिषेक श्रीवास्तव,नोडल अधिकारी अभिराम शर्मा, मनोज नगेले,अर्चना रावत,प्रियंका अहिरवार,मुस्कान ठाकुर, स्नेहा तिवारी, शिफा खान,अमीषा ठाकुर,अनुष्का ठाकुर,प्रियंका प्रजापति सहित बड़ी संख्या में छात्रायें शामिल हुई।
गुर्जर महेंद्र नागर
प्रधान सम्पादक
9454933320