



दतिया/मध्य प्रदेश,, पुलिस अधीक्षक दतिया अमन सिंह राठौड़ एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के दिशानिर्देश में एसडीओपी भांडेर कर्णिक श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में दुरसड़ा थाना प्रभारी अमर सिंह गुर्जर ने मुखबिर की सूचना पर पुलिस बल के साथ कोशिश कर के हत्या के प्रयास में फरार तीन आरोपीयों को हथियार सहित किया गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बदनपुर गांव में हुये जमीनी विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई थी। घटना में गोली लगने से एक युवक गम्भीर रूप से घायल हुआ था। जिसे उपचार के लिए झांसी भर्ती किया गया है। दुरसड़ा पुलिस ने उक्त मामले में तीन भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। उक्त मामले में नामदर्ज तीनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया । प्राप्त जानकारी के अनुसार बिबाद में युवक को बंदूक से गोली मारी गई थी।, ग्राम बदनपुर में दीवार और रपटा बनाने की बात पर दो पक्षों में विवाद हो गया था। झगड़े में केशव सिंह दांगी, बान सिंह दांगी और चचेरे भाई भैयन दांगी ने मिलकर दीपक दांगी और अन्य लोगों की मारपीट कर गोली चलाई थी। बंदूक से चली गोली दीपक की जांघ में लगी थी। इसके बाद गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल से उपचार के लिये रैफर किया था। बहीं पुलिस ने घटना की छानबीन करने के बाद मामले में दीपक की रिपोर्ट पर तीनों आरोपियों केशव दांगी, वान सिह दांगी, भैय्यन दांगी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। हत्या करने की कोशिश के मामले में उक्त सभी तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना पुलिस के मुताबिक केशव सिंह और उसके पड़ोसी हरदयाल में पूर्व से विवाद ही चल रहा था। इस विवाद के चलते दोनों पक्षों में जब झगड़ा हुआ तो हरदयाल ने अपने रिश्तेदार दीपक को कुम्हरिया गांव से बुला लिया था। थाना प्रभारी अमर सिंह गुर्जर ने बताया कि तीनों आरोपियों को हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। उक्त लोगों को पकड़ने में थाना प्रभारी अमर सिंह गुर्जर,सहायक उप निरीक्षक महाराज सिंह रावत, प्रधान आरक्षक रामनिवास गुर्जर, आरक्षक विजेन्द्र, आरक्षक रामचन्द्र, आरक्षक विकास यादव, आरक्षक जीत यादव की अहम भूमिका रही।
गुर्जर महेंद्र नागर
प्रधान सम्पादक
9454933320