



भारत/ देश में कश्मीर को सभी तरह से सुरक्षित रखने में देश बिभाजन से लेकर आज तक गुर्जर समाज जम्मू कश्मीर के गुर्जर समाज का अहम योगदान है। दीन मुहम्मद गुर्जर जैसे महान देश भक्त जिन्होंने अकेले ही पाकिस्तान के सैनिकों को भारत में नहीं घुसने दिया था और बड़ी संख्या में पाकिस्तानी सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया था। जिन्हें भारत देश की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने दिल्ली में सम्मानित किया था। बहुत समय बाद पाकिस्तान ने धोखे से उनकी हत्या करवा कर उनका सिर कटवा कर पाकिस्तान मंगवा लिया था। जो उस समय बहुत चर्चित खबर रही थी। ऐसे देशभक्त, देश प्रेमी गुर्जर समाज का कश्मीर के जम्मू स्थित “गुर्जर देश चैरीटेबल ट्रस्ट” दुर्लभ विरासत को संजोये है, यहाँ संस्कृति शोध केंद्र, म्यूजियम, हॉस्टल, पुस्तकालय सहित पुरातन सभ्यता के प्रमाण संरक्षित है। वेशभूषा-खानपान सहित संपूर्ण जीवनशैली का सजीव चित्रण देखने को मिला। जो भी गुर्जर समाज के लोग जम्मू कश्मीर में किसी काम या घूमने तीर्थ यात्रा करने जायें तो इस जगह पर अवश्य जाये और गुर्जर समाज की संस्कृति को देखें।
गुर्जर महेंद्र नागर
प्रधान सम्पादक
9454933320