



देशभर में उत्साह देखने को मिल रहा है…नेहा खरे
लखनऊ। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर चलाए जा रहे आज़ादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा निकाली गईं।
आजादी की 75वीं वर्षगांठ को देश में अमृत महोत्सव के तहत मनाया जा रहा जिसके तहत आज सामाजिक संस्था प्रगति विचार धारा फाउंडेशन की टीम ने तिरँगा यात्रा निकाली जिसमें सैकड़ो की संख्या में महिला पुरूष एकत्र हुए तिरँगा यात्रा का प्रारंभ केन्दीय कार्यालय से हुआ ओर समापन जोनल पार्क होते हुए जोनल के गेट नम्बर 2 पर हुआ
इस मौके पर संस्था की अध्यक्ष नेहा खरे सचिव रेखा झा प्रगति शुक्ला अमर शहीदों के नारे लगाते हुए शहर के विभिन्न मार्गों से हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा लेकर चल रही थी
नेहा खरे ने कहा कि इस बार 75वीं वर्षगांठ को लेकर देशभर में लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। हर नागरिक इस आयोजन से जुड़ रहा है।ऐसे हम सभी का कर्तव्य है कि इस आयोजन का हिस्सा बने और तिरंगे का मान रखते हुए आजादी के इस जश्न में शामिल रहे संस्था की सचिव रेखा झा ने कहा कि घर घर तिरंगा फहराने के लिए संस्था लगातार लोगो को जागरूक कर रही है जिससे ऐतिहासिक रूप से पर्व मनाया जा सके वही प्रगति शुक्ला ने कहा कि हमारे देश को आजादी बड़ी कठिनाई ओर हजारों बलिदान देने के बाद प्राप्त हुई है इसलिए हम सभी को इस तिरंगा का सदैव सम्मान करना है इस मौके पर कर्नल विपिन राव, एलडी चौबे, अलका लोरी,कल्पना सिंह नीरज साहू,एस के ट्रपाठी, कौशलेंद्र दुवेदी, मुनेंद्र गुप्ता, संतराम यादव,सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।