



दतिया/सेंवड़ा , मध्य प्रदेश/
दतिया जिले के सेवढ़ा में सिंध नदी के छोटे पुल पर हुआ बड़ा हादसा।
दतिया जिले में स्थित रतनगढ़ मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली नदी में पलटी। लगभग 3 से 4 श्रद्धालुओं की मौके पर मौत होने की जानकारी मिली है। वही लगभग 20 से अधिक श्रद्धालु घायल होने की जानकारी मिली है। दुर्घटना में
घायलों को इलाज हेतु सिविल अस्पताल सेंवड़ा में कराया भर्ती कराया गया है बही कुछ लोगों को उपचार के लिए ग्वालियर ले जाया गया है । घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची सेवड़ा पुलिस। बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा, नदी में बहने की भी ख़बर।
घटना स्थल पर पहुंचे सेवढा विधायक कुंवर घनश्याम सिंह। रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंची। जिलाधिकारी, एस,पी, कर रहे हैं लोगों को इलाज़ आदि की ब्यबस्था का हर संभव प्रयास।
गुर्जर महेंद्र नागर
प्रधान सम्पादक
9454933320